दो किसानों के खिलाफ लोन न चुकाने पर गिरफ्तारी वारंट जारी, बैंक के बाहर धरने पर बैठे किसान
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 09:10 AM (IST)

हिसार: हांसी के गांव खरड़ के दो किसानों को लोन न चुकाने पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया, जिसको लेकर किसानाें ने भाटला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड ने बताया कि खरड़ गांव के दो किसानों ने लोन लिया था। किसानों की फसल पिछले तीन साल से लगातार खराब हो रही हैं। किसानों के पास कर्ज चुकता करने के लिए पैसा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा नहीं दे रही। अब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। वारंट हिसार कोर्ट की ओर से जारी किए गए हैं। बुधवार को किसानों के घर पर समन भेजे गए हैं। किसानों ने कहा बैंक प्रबंधन सुभाष चंद्रा का 5000 करोड़ का लोन माफ कर देता है। एक -दो लाख के लिए किसानों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए जाते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगी शामिल

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव