शम्भू बॉर्डर खुलने पर असीम गोयल का बयान, बताया...किसे होगा फायदा
punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 02:46 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : शम्भू बॉर्डर खुलने को लेकर पंजाब सरकार के एक्शन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा अंबाला की जनता को इसका बहुत इंतजार था। पंजाब में किसान आंदोलन खत्म करवाने के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में तख्तियां दिखाई पर बोलते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा पंजाब के नेता त्वरित राजनीति से प्रेरित हैं, इन्हें बरसाती मेंढक कहा जा सकता है।
अंबाला शहर स्थित अपने निवास स्थान पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोग भारी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे।इस दौरान असीम गोयल ने शिकायतें सुनी और अधिकारियों को उन पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने साफ तौर पर कहा अधिकारियों को जनता के प्रति सजग होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के सीधे आदेश हैं अधिकारी खुद को जनता का मालिक न समझें। असीम गोयल ने चेतावनी भरे लिहाजे में कहा अधिकारियों की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी, तय सीमा के अंदर लोगों के काम करने होंगे।
शम्भू बॉर्डर खुलने को लेकर पंजाब सरकार के एक्शन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा अंबाला की जनता को इसका बहुत इंतजार था। अंबाला का इससे काफी नुकसान हो रहा था व्यापारी भी नुकसान झेल रहे थे। अब बार्डर का रास्ता खुलेगा तो सर्व वर्ग को इसका फायदा होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)