Haryana Weather: हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, इन जिलों के लोग रहें सतर्क
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 08:03 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को भी भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, चार और पांच सितंबर को बारिश का दौर कम होता जाएगा और लोगों को जलभराव, यातायात की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में आज जिलों में होगी भारी बारिश
- हरियाणा में आज राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
- पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।
- सिरसा, जिंद, मेवात, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।