कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हूटिंग होने की चर्चाएं पर अशोक अरोड़ा ने लगाया पूर्ण विराम
punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2023 - 05:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में हूटिंग होने की चर्चाएं कुछ अखबारों और सोशल मीडिया पर लगातार आ रही थी, जिस पर पूर्ण विराम लगाते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि किसी प्रकार की कोई हुटिंग इस बैठक में नहीं हुई। हर बैठक की तरह नेताओं के नारे अवश्य लगे और कुमारी शैलजा की फ्लाइट होने के कारण वह वहां से रुक्सत हुई थी। इसलिए उन्होंने मंच पर पहले संबोधन के लिए भी बोला था।प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा रखे गए प्रस्ताव का समर्थन भी कुमारी शैलजा ने किया।
बता दें कि इस कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक अरोड़ा ने किया था। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया द्वारा प्रदेश के सभी अपने विधायकों- पूर्व विधायकों- प्रदेश कार्यकारिणी व एआईसीसी के लोगों की बैठक ली गई थी। सभी ने अपनी-अपनी बातें रखी और सभी का एक ही मत था किस प्रदेश में आज भाजपा-जजपा सरकार का विकल्प केवल कांग्रेस है। लोगों को कांग्रेस से भारी उम्मीद है। अगर सभी एकजुट होकर चुनाव लड़े तो निश्चित तौर पर सरकार हमारी बनेगी। इस पूरी चर्चा के साथ कई बातों पर मंथन हुआ और इस बात को पूरा समर्थन मिला कि सभी का एकजुट होकर चुनाव लड़ना जरूरी है।
भाजपा पन्ना प्रमुख की बात करती है, हम घर-घर पहुंच रहे हैं : अरोड़ा
अशोक अरोड़ा ने कहा कि नए प्रभारी बनने पर इस प्रकार की बैठक एक रूटीन सिस्टम होता है। उन्होंने प्रदेश की स्थिति का फीडबैक लिया। किस प्रकार से पार्टी को आगे बढ़ाया जाए, संगठन को कैसे मजबूत करना है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से कैसे जोड़ना है, इन बातों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने तरीके से अपनी बात रखी। सभी ने माना कि आज हर तरीके से कांग्रेस मजबूत है और लोगों ने कांग्रेस को इस सरकार का विकल्प माना है। इसलिए कांग्रेस का एक होना आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तरह-तरह के कार्यक्रम कर रही है।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा जैसा स्वागत किसी प्रदेश में नहीं हुआ। हमारा हाथ से जोड़ो हाथ प्रोग्राम चल रहा है। भाजपा पन्ना प्रमुख बनाने की बात करती है। हम घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस के विजन के बारे में बता रहे हैं। सरकार बनने पर कांग्रेस क्या-क्या कार्य करेगी, यह जनता के सामने हम रख रहे हैं। आज प्रदेश के हर हल्के में कांग्रेस पार्टी घर-घर पहुंच रही है। रोजगार के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। भाजपा सरकार महंगाई कम नहीं कर पाई। आज प्रदेश के युवा देश से पलायन करने को मजबूर हैं, हमारी सोच अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा देने की है। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चल रहे हैं। 9 तारीख को भिवानी के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता को संबोधित करेंगे। हम लगातार पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और जनता का भारी प्यार हमें मिल रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, नई आबकारी पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CET की तारीख पर भी चर्चा संभव
