अशोक तंवर ने सरकार पर लगाए रामदेव को सस्ती जमीन देने का आरोप
punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 07:01 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में बाबा रामदेव को दी गई जमीन को लेकर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भू माफिया का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुड़गांव बॉर्डर पर फरीदाबाद के कोट गांव में बाबा रामदेव को सरकार द्वारा हजारों एकड़ जमीन सस्ते दामों में दी गई है। जिसके तहत सरकार रामदेव को फायदा पहुंचाना चाहती है इसीलिए जानबूझकर यह जमीन गुड़गांव बॉर्डर के पास दी गई है।
दरअसल सोमवार को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तवर कोट गांव इस जमीन का दौरा करने पहुंचे। तंवर के मुताबिक इस जमीन के बाहर जानबूझकर वेस्ट मैनेजमेंट की इकाई लगाई गई है, ताकि इसकी आड़ में बाबा रामदेव को जमीन का फायदा पहुंचाया जा सके। अशोक तंवर ने कहा कि अगर सरकार की नींद नहीं खुली तो वो जल्द ही इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम