तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस ने जलाया PM मोदी का पुतला, महिला कार्यकर्ता ने करवाया मुंडन (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 01:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस ने विश्वासघात दिवस मनाया। चंडीगढ़ में महिला अौर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सेक्टर-9 में अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इसके बाद वहां मौजूद महिला कार्यकर्ता अौर युवा वर्ग ने मुंडन भी करवाया। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई अौर भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। 
PunjabKesari
इस दौरान कांग्रेस आईटी सेल के राघव विज ने भी मुंडन करवाया। साथ ही राघव विज ने प्रतिज्ञा की कि जब तक अशोक तंवर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे वे तब तक सिर पर बाल नहीं रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Related News

static