अशोक तंवर का सरकार पर आरोप, कहा- रैली को खराब करने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 06:18 PM (IST)

इंद्री(मेनपाल): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आद आदमी पार्टी की 29तारीख को रैली होनी है जिसको लेकर कार्यकर्तांओं में काफी जोश है। वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद से अशोक तंवर भी लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में वे इंद्री के करतारपुर गांव में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने करतारपुर गांव के पवन शर्मा को साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

वहीं अशोक तंवर ने 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली को लेकर कहा कि रैली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य वक्ता के रूप में पहुंच रहे हैं। इस रैली के बाद हरियाणा में माहौल आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने लगेगा।

आप पार्टी नेता अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की होने वाली रैली को खराब करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। इस रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे यदि सरकार रैली को लेकर कोई अड़चन लगाएगी तो आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर भी रैली कर लेंगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैली से डर कर ही हरियाणा में 29 मई को अलग-अलग स्थानों पर चार पार्टियों में रैलियां रखी हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की रैली नया इतिहास रचेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पूर्व सात विधायक कांग्रेस पार्टी में चंडीगढ़ शामिल होने का ऐलान किया है वह तो पहले से ही कांग्रेस पार्टी में थे। मिलीभगत के चलते उन्हें आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया गया था । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के साथ सांठगांठ कर हरियाणा में निष्ठावान कांग्रेसियों की टिकट कटवाई थी।

हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्कस बन गई है। यहां तो मदारी जमुरे का खेल चल रहा है । बाप बेटे का पार्टी पर कब्जा हो चुका है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में अध्यक्ष को पीछे खड़ा किया गया था जबकि बाप बेटा अपना स्वागत करा कर अपने आपको पार्टी का सब कुछ दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी खत्म हो चुकी है लोग भी इस बात को समझ चुके हैं इसलिए आम आदमी पार्टी की तरफ जनता का झुकाव बढ़ रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static