फ्रूट व्यापारी की हत्या करने वाला सोनीपत से गिरफ्तार, आरोपी का पहले भी है आपराधिक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 03:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): खांडसा मंडी में फ़्रूट की गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी की हत्या करने वाला आरोपी दुकानदार जयभगवान सोनीपत से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा था। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी गुड़गांव का ही रहने वाला है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक से पहले भी लड़ाई हुई थी। इस बात की रंजिश में उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। उसने झगड़े के दौरान बर्फ तोड़ने वाले सुए को फ्रूट व्यापारी भारत भूषण के सीने पर मार दिया और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले गुड़गांव में दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

आपको बता दें कि मदन पुरी के रहने वाले भारत भूषण का खांडसा मंडी में फ़्रूट का काम था। वह दिल्ली आज़ादपुर मंडी से फ्रूट लाकर गुडगांव खांडसा मंडी में थोक में बेचते थे। भारत भूषण के भाई ने बताया की उनके साथ 12 नम्बर दुकान जयभगवान उर्फ़ सीटू की है जो उसने करीब 2 साल से किराये पर दी हुई है। किरायेदारों ने अपनी दुकान के सामने सामान इस तरह से फैला कर रखा था कि उन्हें दिक्कत हो रहीं थी। आज सुबह जब उनकी फ़्रूट कि गाड़ी आयी तो उन्होंने सीटू के किरायेदार को सामान हटाने के लोए कहां ताकि फ़्रूट का ट्रक उनकी दुकान के सामने सही तरह से लग सके। इस पर किरायेदार विवाद करने लगे और मंडी में मौजूद सीटू को बुला लाये। आरोप है कि सीटू ने उन पर और उनके भाई भारत भूषण पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसने कोई नुकीली वस्तु से भारत पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static