निशान सिंह के इस्तीफे पर अशोक तंवर का बयान, बोले- अगर वो भाजपा में आते हैं तो स्वागत है

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 04:45 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर सिरसा में अपने निवास स्थान पर पहुंचे। यहां अशोक तंवर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के इस्तीफे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर निशान सिंह भाजपा में आते हैं, तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के नेताओं के सामने भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और पार्टी का रास्ता नहीं है, क्योंकि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को मान-सम्मान मिलता है।

तंवर का कांग्रेस पर तंज

डॉ अशोक तवर ने कांग्रेस द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं किए जाने के सवाल पर एक कहावत के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे बचपन में तो बच्चे कहते हैं कि “मेरी मां मेरी मां उसके बाद जवानी में शादी होने के बाद मां को अपने पास रख सेवा करने की बजाए तेरी मां तेरी मां कहते है”। ऐसे ही कांग्रेसी चुनाव से पहले कहते है कि मेरी टिकट, मेरी टिकट और चुनाव के नजदीक आने पर कहते हैं तेरी टिकट तेरी टिकट। उन्होंने कहा कि हार के डर के चलते कांग्रेस का कोई भी नेता टिकट लेने को तैयार नहीं है लोकसभा चुनाव के चलते मैदान छोड़कर भाग रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static