सिरसा लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित होने पर तरुण भंडारी से मिले तंवर, करवाया मुंह मीठा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 02:45 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बीजेपी ने  सिरसा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया  है।   इस पूरे घटनाक्रम की कहानी लिखने वाले मुख्य रणनीतिकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी कहे जाने वाले हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी का भी अशोक तंवर ने मुंह मीठा करा कर  आभार प्रकट किया। 

बता दे की जिस वक्त कांग्रेस पार्टी में अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, इस दौरान तरुण भंडारी भी हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष का कार्य संभालते थे , जिसके चलते इन दोनों की दोस्ती बहुत ही गहरी हो गई थी। फिर बाद में तंवर के कांग्रेस छोड़ने के बाद दोनों की राहें अलग-अलग हो गई थी,  वही तरुण भंडारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी । उनकी काबिलियत लगन और ईमानदारी को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री का प्रचार सलाहकार जैसा अहम पद दिया गया।

इसके बाद  भंडारी ने भी उनकी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए समय-समय पर भाजपा को मजबूत करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया। चाहे हाल ही में अशोक तंवर को भाजपा में शामिल करने में भी उनकी मुख्य भूमिका रही है इसके अलावा डेरा ब्यास के संत बाबा गुरविंदर सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर मुलाकात कराने के अलावा अन्य कई मामलों में भाजपा के लिए चाणक्य साबित हुए।  वही सबसे बड़ा खेल तो हाल ही में हिमाचल राज्यसभा चुनाव के दौरान जहां पर भाजपा ने हारी हुई बाजी को जीत में पलटने का काम किया। उसे कड़ी में भी पर्दे के पीछे रहकर तरुण भंडारी ने  अहम किरदार निभाने का काम किया।  इन सब से इतर तरुण भंडारी मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है।

उल्लेखनीय है कि अशोक तंवर भले ही बड़ा दलित राजनीति का राष्ट्रीय चेहरा है! लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग प्रदेश व देश के अन्य वर्गों में भी जबरदस्त है वे छात्र राजनीति के समय से ही सक्रिय राजनीति में आ गए थे! इसके अलावा कांग्रेस की टिकट  सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद, व जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर दो बार काबिज ,इसके अलावा युवा  कांग्रेस व एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static