Kaithal: ई-रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी, BJP नेता के पेट्रोल पंप पर सीमेंट ब्लॉक से हमला!

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 05:03 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर): कैथल में ई-रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही। न्यू करनाल रोड पर भाजपा नेता राहुल सुरेंद्र के पेट्रोल पंप पर आज हंगामा मच गया। ई-रिक्शा चालक सवारियां लेने के चक्कर में बीच सड़क पर गाड़ियां रोक देते हैं, ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती है।

PunjabKesari

आज घटना तब घटी जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने ई-रिक्शा चालकों से कहा कि आने-जाने का रास्ता खाली रखें और सवारियां आगे-पीछे उतारें, ताकि ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो। बात बढ़ी तो वाद-विवाद हो गया। एक चालक ने साथियों को बुला लिया और सड़क पर बने सीमेंट के भारी ब्लॉक उठाकर पेट्रोल पंप की ओर फेंकने शुरू कर दिए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला तो ई-रिक्शा चालक गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। मौके पर एक चालक को पकड़ लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ई-रिक्शा चालकों की ऐसी बेलगाम हरकतें बढ़ रही हैं, अब प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static