वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, दम्पति घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 09:22 AM (IST)

अम्बाला छावनी (हरिंद्र) : ऑटो पर अगली सीट पर बैठा व्यक्ति व उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर हुए हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दंपति का उपचार किया जा रहा है।ऑटो चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अधिकांश ऑटो चालक या तो नाबालिग हैं, या फिर उनके पास ऑटो से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। इसके बाद भी धड़ल्ले से सड़क पर ऑटो दौड़ रहे हैं। गांव महमूदपुर निवासी मोनू ने बताया कि वह सोमवार को छावनी गांधी मैदान में लगने वाली मार्कीट से कपड़े व अन्य सामान खरीदने आ रहे थे।

ऑटो में भीड़ थी, चालक ने उन्हें अगली सीट पर बैठा लिया। बीच रास्ते तेजगति वाहन ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ऑटो सड़क पर पलट गया और ऑटो में सवार दंपति घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static