Haryana: फरीदाबाद में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 11:14 AM (IST)

फरीदाबाद: बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा 8 नवंबर से फरीदाबाद में शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़रेगी, जिसके चलते सड़कों पर भारी ट्रैफिक की संभावना जताई गई है। लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

7 नवंबर

यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से होगी।

8 नवंबर

सुबह यात्रा जिरखोद मंदिर से आरंभ होकर अरावली के मांगर कट के रास्ते फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड से फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। यात्रा पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद दोपहर में यात्रा पुनः आरंभ होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ESI चौक से होते हुए NIT दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

9 नवंबर

सुबह NIT दशहरा मैदान से यात्रा शुरू होकर मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी-पॉइंट होते हुए अनाज मंडी बल्लभगढ़ पहुंचेगी। दोपहर भोजन के बाद यात्रा NH-19 मार्ग से एलसन चौक, जेसीबी चौक से होती हुई सीकरी गांव स्थित शगुन गार्डन पहुंचेगी। यहां यात्रियों का रात्रि विश्राम रहेगा।

10 नवंबर

सुबह यात्रा फिर शुरू होकर नेशनल हाईवे से पलवल में प्रवेश करेगी। पृथला में दोपहर भोजन के बाद यात्रियों के ठहरने के लिए एक स्कूल में व्यवस्था की गई है।

11 नवंबर से 16 नवंबर तक

11 नवंबर: यात्रा मितरोल गांव पहुंचेगी।

12 नवंबर: मितरोल से बंचारी गांव होते हुए होडल मंडी में रात्रि विश्राम होगा।

16 नवंबर: यात्रा का समापन बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।

पुलिस की अपील और संपर्क नंबर

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक रहेगा। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर

  • 0129-2267201
  • 0129-2225999

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static