कांग्रेस में विभिन्न पूर्व व वर्तमान प्रधानों का बुरा दौर,सिद्दू-तंवर के बाद अब शैलजा निशाने पर: मूल चन्द शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 04:15 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी) :   परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि आजकल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का हाल सबके सामने है । पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की क्या दुर्गति की यह सबके सामने है। मौजूद प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा की भी दुर्गति कर रहे है। कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार को आगे ले रही है हरियाणा के लोग अब  कांग्रेस को समझ चुके है, इनके झांसे में नही आने वाले।कांग्रेस की आपसी फूट पर मूलचंद शर्मा ने  तंज कसते हुए कहा कीअब पुरानी कांग्रेस नही रही, अब परिवारों की कांग्रेस है। कांग्रेस के रजवाड़े है वह ही इसे चलाने की कोशिश कर रहे है।

पूरे हरियाणा में जहाँ जहा माइनिंग बंद थी। वहा ऑक्शन करने जा रहे है। आगामी 24 अप्रैल को यमुना नदी की माइनिंग की ऑक्शन करने जा रहे है, इसके सातग करनाल, सोनीपत की भी माइनिंग ऑक्शन करने जा रहे है।25% रेवेनुय कलेक्ट करेगे, टर्म्स और कंडीशन को औक्शनर को फॉलो करना पड़ेगा।यदि किसी को घाटा होता है तो वह 1 महीना पहले सरकार को नोटिस दे, किसी भी दल का कोई भी व्यक्ति औसक्शन करना चाहता है, कर सकता है। परिवहन मंत्री मूल चन्द ने बताया कि परिवहन के बेड़े में  नई बसे शामिल होने जा रही है600 बसे शिक्षा के क्षेत्र,  तीर्थ स्थानों के लिए भी बसे चलानी है।1000 किलोमीटर  स्कीम की बसे शुरू करने जा रहे है। इसके इलावा1000 बसे और लेंने जा रहे है। 250 मिनी बसे और लक्ज़री बसे भी खरीदी जा रही है। जेपी नड्डा 14 अप्रैल को गुड़गांव में पधारेंगे।गुड़गांव में आगमी 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंच रहे है।

 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अपनी डफली अपना राग है। पहले दिल्ली में लोगों को बेवकूफ बनाते रहे, अब पंजाब में आ चुके हैं। आज पंजाब में पूरी तरह से इन्हीं की सरकार है। दिल्ली में किसी भी बात और मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और मोदी पर आरोप लगा लेते थे। अब इनकी असलियत और सच्चाई जनता के सामने खुलकर आ जाएगी। बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं करके दिल्ली में आए हैं। पानी - बिजली - स्कूटी ब लैपटॉप -हर महिला को 1000 जैसी तमाम फ्री देने की घोषणाएं कर सत्ता पर काबिज हुए हैं। मैं इन से उम्मीद करता हूं कि जल्द इन घोषणाओं को लागू करें। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल की किसी बात से भी सहमत नहीं हूं। अगर कोई और विपक्ष का नेता यह बातें कहता तो मैं मान भी लेता। लेकिन केजरीवाल कहकर पीछे हटने वाले व्यक्ति हैं। वह अपनी जुबान पर खरे नहीं उतरते। पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के हुए मजबूत हौसले पर बात करते हुए शर्मा ने कहा की हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जो किसी का उधार नहीं रखता। बार-बार झूठ बोलने वाले अरविंद केजरीवाल के झूठे वायदों का असर हरियाणा पर नहीं होने वाला। हरियाणा के विधानसभा चुनावों को अभी ढाई साल बकाया हैं, पहले पंजाब की घोषणाओं से निपटना होगा।

इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद जिले के लिए की गई घोषणाओं पर मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनके जिले के लिए लगभग 1550 करोड़ की विकास परियोजनाओं जिसमें एलिवेटेड पुल, पीने का पानी, अस्पताल, स्कूल, फ्लाईओवर इत्यादि मुख्यतः हैं। शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने फरीदाबाद जिले को इस प्रकार से लूटा जिस प्रकार से सोमनाथ के मंदिर को लूटा गया हो। देश के मानचित्र पर फरीदाबाद नंबर 1 का स्थान रखता था। जहां सुई से लेकर हवाई जहाज तक के पुर्जे बनते थे। लेकिन केवल इस जिले की कमाई का प्रयोग किया गया। लेकिन इस जिले को विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर जिले की कमाई को उसी जिले में लगाने की योजना चलाई, यह उनकी दूरदर्शी सोच है। फरीदाबाद औद्योगिक जननी है। फरीदाबाद ने प्रदेश को दिशा दी है। लाखों श्रमिकों को रोजगार दिया है और बहुत जल्द फरीदाबाद गुड़गांव को भी पीछे छोड़ देगा।

कपड़े पहने या ना पहने, नीरज शर्मा का निजी जीवन : मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सिले हुए कपड़ों का त्याग करने के फैसले पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है, वह कपड़े पहनने या ना पहने। वह भोजन भी छोड़ सकते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए जितने कड़े कदम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उठाए, आज से पहले कभी नहीं उठाए गए। पूर्व की सरकारों में कभी एक चपरासी तक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल नहीं गया। मनोहर लाल ने बड़े बड़े अधिकारियों को जेल में ठोक दिया। पूर्व की सरकारों में स्वयं शहजादे कुर्सियों पर बैठकर प्रदेश को लूटा करते थे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि नीरज शर्मा के पिता भी प्रदेश के मंत्री रहे। क्या उन्होंने नहीं देखा कि 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static