सैना की पोस्ट पर गिरी बिजली, बहादुरगढ़ का कमल​ शहीद(VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 02:02 PM (IST)

चंडीगढ़ (प्रवीण कुमार): असम में आसमानी गिरने से सैना के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में  बहादुरगढ जसोरखेडी के कमल भी शामिल है। आसमानी बिजली गिरने से कमल की पोस्ट पर ब्लास्ट हो गया, जिससे कमल के साथ दो अन्य जवान भी शहीद हो गए।

21 साल का कमल 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। तीन भाई बहनों में कमल सबसे छोटा है,बड़ा भाई भी भारतीय सेना में है। बडे भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए देश सेवा के जज्बे से कमल भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। शहीद जवान कबड्डी का राष्ट्रीय स्थर का स्टार खिलाड़ी भी था। कमल के शहीद होने की खबर से गांव शोक की लहर है। शहीद जवान का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static