विदेश में सोना जीतने वाले बजरंग पूनिया की वतन वापसी, मां ने चूरमा खिलाकर किया स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 06:59 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी): हरियाणा के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद घर लौटे तो सोनीपत में जश्न का माहौल बन गया। मंगलवार को बजरंग अपने घर पहुंचे तो मां ने चूरमा खिलाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बजरंग पूनिया ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है, जिसके लिए वे दिन-रात मेहनत करेंगे।

 

PunjabKesari

 

कुश्ती की 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया का भारत लौटने पर पहले एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद जब प्रदेश का बेटा सोनीपत पहुंचा तो मां फूले नहीं समाई। बजरंग की मां ने बेटे के स्वागत में हरियाणा का खास चूरमा बनाया और अपने हाथ से बजरंग को खिलाया। उन्होंने कहा कि बेटे ने एक बार फिर हमारा और देश का मान बढ़ाया है। बजरंग की मां ने बताया कि उन्हें शुरू से ही बेटे पर पूरा विश्वास था।

 

PunjabKesari

 

संगीता फोगाट बोली, पति के साथ मेहनत कर करूंगी कुश्ती में वापसी

 

बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट ने भी कहा कि बजरंग ने देश को एक बार फिर मेडल दिलाया है। ओलंपिक खेलों में मिले पदक का रंग राष्ट्रमंडल खेलों में बदल गया है। उन्होंने कहा कि अब पति का लक्ष्य ओलंपिक में सोना जीतना है।

 

PunjabKesari

 

वहीं खेलों में उनकी वापसी को लेकर संगीता फोगाट ने कहा कि अब वे भी पति के साथ जमकर मेहनत करेंगी और कुश्ती के खेल में वापसी करेंगी। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static