बलराज कुंडू ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा ,बोले आपसी भाईचारे को बनाकर करें काम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 01:46 PM (IST)

 

चंडीगढ़(धरणी): निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि 2014 से 2017 तक केंद्र में भाजपा और पंजाब में अकाली व भाजपा गठबंधन की सरकार रही। इससे पहले कांग्रेस की दोनों जगह सरकार रही मगर इसके बावजूद भी इस मसले का हल नहीं हुआ। हरियाणा, पंजाब और केंद्र में समान विचारधारा की सरकार रही है। जब कांग्रेस और भाजपा सत्ता से बाहर रहती हैं तब चंडीगढ़, एसवाईएल और यूनिवर्सिटी का मसला उठता रहता है। सत्ता में आने के बाद ये मसले गौण हो जाते हैं। यह विचारणीय प्रश्न है। इसमें सिवाय राजनीति के और कुछ नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के अलावा राजनीतिक दलों का रुख है और कुछ नहीं है। केंद्र सरकार से यह आग्रह किया जाए कि ऐसा प्रस्ताव आए कि जनता की भावनाएं बनी रहे। आरपार की लड़ाई की बात नहीं होनी चाहिए। इसे आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए काम करना चाहिए। संकल्प प्रस्ताव का समर्थन किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static