रेहड़ी पर केले बेचने वाले चाचा-भतीजे को चाकू मारकर किया घायल, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 01:06 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो) : ऋषिनगर में बस अड्डे के पास केले बेचने की रेहड़ी लगाने वाले रिंकू और उसके भतीजे अमन को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने आजाद नगर के बजरंग और एक अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यू.पी. के जिला संभल निवासी रिंकू ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह और उसका भतीजा अमन ऋषिनगर में किराए पर रहते है।

वे बस स्टैंड के पिछली तरफ केले की रेहड़ी लगाते है। बकौल रिंकु हम अपनी रेहड़ी पर केले बेच रहे थे। उसी समय वहां आजाद नगर का बजरंग और एक अन्य लड़का वहां आए और हम दोनों से पैसे मांगे। मना करने पर बजरंग ने अपने दाएं हाथ में लिया हुआ चाकू  मेरे भतीजे अमन की कमर में जान से मारने की नीयत से घोंप दिया। मैंने भतीजे अमन को छुड़वाने की कोशिश की तो बजरंग ने मेरे दाएं पैर के पंजे पर चाकू मारा और बजरंग के साथी ने हम दोनों को थप्पड़-मुक्के मारे। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। फिर मैंने साधन का प्रबंध करके अमन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में बजरंग और एक अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static