बन्तो कटारिया लगातार 38 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं,अगर पार्टी टिकट उन्हें देगी तो वह वर्कर के रूप मे कार्य करेंगे- कटारिया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 06:43 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): बन्तो कटारिया लगातार 38 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं,अगर पार्टी टिकट उन्हें देगी तो वह वर्कर के रूप मे कार्य करेंगे-यह शब्द श्री मति बन्तो के पति अम्बाला से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया के हैं। हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाने की भविष्यवाणी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र में तो बच्चे-बच्चे की जुबान पर है कि मोदी सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, इमानदार सिपाही की तरह हम दिन रात काम कर रहे हैं।

2014 में जिस प्रकार से लोकसभा अंबाला की सभी नौ विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में पड़ी थी, मैं स्वयं इतनी मेहनत करूंगा कि 2024 का परिणाम भी 2014 की तरह रहे। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा का मुकाबला किसी अन्य दल से नहीं है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की आपस की लड़ाई है। 2 साल के बचे समय मे परिस्थितियां क्या रूप लेगी, फिलहाल तय नहीं है। लेकिन भाजपा सॉलिड विकेट पर खड़ी है और विश्व के सबसे मजबूत नेतृत्व वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

अंबाला लोकसभा टिकट जिसे मिलेगीकर्मठ सिपाही की तरह करूंगा उसके लिए कार्य : कटारिया

कटारिया ने कहा कि 38 साल शादी को बीत गए और उनकी धर्मपत्नी बन तो कटारिया लगातार 38 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार उनकी कार्यशैली को आकलन करता रहता है। 2024 चुनाव में लोकसभा की टिकट जिस भी उम्मीदवार को पार्टी सौंपेगी, वह पार्टी के सिपाही की तरह नेतृत्व के फैसले को मंजूर करते हुए कार्य करेंगे।

मोदी की कार्यशैली से विश्व में भारत का मस्तक हुआ है ऊंचा : कटारिया

कटारिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की कार्यशैली हमेशा देशहित में साबित हुई। भारत का मस्तक विश्व में सबसे ऊंचा हुआ है। भारत की पहचान विश्व नेता के रूप में बनी है। देश नरेंद्र मोदी का आभारी है। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत और तपस्या करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में उच्च स्थान पाया है।

देश में 14 करोड़ शौचालय, हर घर नल से जल योजना के तहत पानी पहुंचाना, डिजिटल लाइजेशन को बढ़ावा, देश की मिलिट्री के सम्मान में बढ़ोतरी, जो देश पहले मिलिट्री संसाधनों के लिए 70 फ़ीसदी अन्य देशों पर निर्भर था आज 50 फ़ीसदी से अधिक हमारा देश सुरक्षा संसाधनों का निर्माण कर रहा है, डिजिटल क्रांति का प्रचार प्रसार, भ्रष्टाचार पर रोक, जाली खाते बंद करना, जाली राशन कार्ड धारकों को सिस्टम से बाहर करना, ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाना, 9 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर उपलब्ध करवाना, तीन करोड़ लोगों को घर का प्रावधान, 45 करोड लोगों के जन धन खाता खुलवाना, सोलर एनर्जी से करोड़ों किलोवाट नई ऊर्जा का संचार जैसी अनेकों उपलब्धियां देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की हैं।

हरियाणा में राज्यसभा की दूसरी सीट के मामले में चमत्कार होगा : कटारिया

कटारिया ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में अपने घर को टूटने से रोकने की कोशिशों में लगी रहती है। लेकिन कांग्रेस की भाई-भतीजावाद की नीति आज भी हर जगह हावी दिखती है। इसलिए पार्टी के प्रति ना केवल जनता बल्कि जनप्रतिनिधियों की आस्था भी टूट रही है। इसी कारण से हरियाणा में राज्यसभा की दूसरी सीट के मामले में चमत्कार होगा। हरियाणा की राजनीति आया राम गया राम की राजनीति के लिए मशहूर रही है। एक-एक व्यक्ति ने 7-7 बार दल बदले हैं। इसलिए कांग्रेस को बड़े बड़े झटके लगना अभी बाकी है। जो कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी, मुंबई से गुवाहाटी तक एकछत्र राज करती थी, आज 1-1 सीट के लिए किस प्रकार से संघर्ष कर रही है आश्चर्यजनक है।

प्रदेश सरकार की परफॉर्मेंस एक्सीलेंट : कटारिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कटारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतरीन उपलब्धियों के आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार की परफॉर्मेंस एक्सीलेंट है। पूरी तरह से पारदर्शिता, खेलो इंडिया से एक नए रिकॉर्ड की स्थापना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को सम्मान ने प्रदेश के सम्मान को बढ़ाया है। स्वयं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हरियाणा में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हरियाणा के फाइनेंशली मैनेजमेंट की तारीफ करना गर्व की बात है। इन्हीं उपलब्धियों के दम पर हरियाणा 2024 में फिर से भाजपा की सरकार को लाने जा रहा है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static