DJ पर नाचने से रोका तो बारातियों पर बरसाईं ईंटें, दूल्हे समेत 8 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 11:33 AM (IST)

पानीपत:नलवा कॉलोनी में दुल्हन के घर जा रही बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे मालिक के साथियों ने लाठी व सरियों से बारातियों सहित 8 लोगों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने बारातियों पर ईंटें भी बरसाईं, जिसमें एक घोड़ी पर बैठे दूल्हे को लग गई और वह गिर गया। फिर उसने घर किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। 

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर के गांव पिलखनी से नलवा कॉलोनी बारात आई थी। दूल्हे नीरज के चाचा बलसिंह ने बताया कि बारात स्थल पर पहुंचने के बाद डीजे वाला आया। उसके साथ 3-4 युवक भी आए। उन्होंने पहले शराब पी। जब बारात दुल्हन के घर जा रही थी, तब वे भी साथ-साथ चलने लगे। जैसे ही बारात युवकों के घर के पास पहुंची तो उन्होंने डीजे वाले को रोककर कहासुनी कर दी। आरोपी अपने घर के पास डीजे को रोकर नाचना चाहते थे। बारात दूर से आई थी, इसलिए जल्दी जाने की बात कहकर युवकों से बात की। इस पर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। फिलहाल मामला शांत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static