भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को पहुंचेगी अंबाला, प्रशासन ने पूरी की सारी तैयारियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 09:01 PM (IST)

अंबाला(अमन): भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अंबाला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। 2500 सुरक्षाकर्मी यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा।

बता दें कि 9 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा अंबाला पहुंचेगी। जिसके लिए प्रशासन ने बाहर फोर्स बुलाई है। यात्रा के दौरान आस-पास के बाजारों को भी बंद रखा जाएगा। वहीं ज्यादा जानकारी देते हुए एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा अंबाला पहुंचेगी इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। सभी रूट्स को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए आस-पास के जिलों से भी बातचीत की है। ताकि रूट बदलने के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या सामने नहीं आए।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static