भव्य बिश्नोई आज लेंगे विधायक पद की शपथ, ज्ञानचंद गुप्ता ने दी जानकारी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा की आदमपुर सीट से जीते नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई आज 1:30 बजे हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी।
बता दें कि भव्य पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते हैं। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।
BJP के लिए जरूरी क्यों JJP?
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 का है। ऐसे में भाजपा को अकेले दम पर सरकार के लिए इतनी सीटें चाहिए। हालांकि भव्य के जीतने के बाद भी भाजपा 41 पर ही सिमटी है। ऐसे में सरकार के बहुमत के लिए जजपा के 10 विधायक उनके लिए जरूरी हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)