CEC की बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 09:55 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस द्वारा बाकी 9 सीटों पर एक भी प्रत्याशी को नहीं उतारा गया है। कुछ सीटों को लेकर हरियाणा में पेंच फसा हुआ है। वहीं रविवार को फिर CEC की बैठक होगी। बैठक से पहले हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची तय हो गई है। हाईकमान की ओर से बनाई गई सब कमेटी ने दोनों गुटों के साथ बैठक के बाद यह सूची तैयार की है। सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static