Bhupinder Hooda ने ली कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट पेश होने के बाद रणनीति पर हो रही चर्चा

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 05:13 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित नेता प्रतिपक्ष आवास पर आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस विधायक दल के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे। हाल ही में राज्य का बजट पेश होने के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में बजट को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति, विधानसभा के भीतर और बाहर पार्टी की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक बजट में किए गए प्रावधानों, घोषणाओं और विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। पार्टी यह भी तय कर रही है कि किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और जनता के बीच किस तरह से सरकार की नीतियों को लेकर संदेश पहुंचाया जाए।

PunjabKesari

बैठक को आगामी सत्र और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व आने वाले दिनों में प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ अभियान की रूपरेखा तैयार कर सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static