CWG: चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा, खेल मंत्री संदीप सिंह ने किया ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 05:49 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को कई मेडल दिलाए। देश को मिले कुल 22 गोल्ड मेडल में से 9 अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सभी विधायकों ने खड़े होकर तालियां बजाई। इसी के साथ खेल मंत्री संदीप सिंह ने चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए खास इनाम की घोषणा की। इसी के साथ विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि पदक विजेताओं ने देश का मान बढ़ाया है।

 

पदक से चूके प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख रुपए

 

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सदन में जानकारी दी कि चौथे स्थान पर रहने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को भी हरियाणा सरकार की ओर से 15 लाख रुपए इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अच्छी है। प्रदेश सरकार द्वारा पदक से चूक गए खिलाड़ियों को भी इनाम देकर उनका हौसला बढ़ा रही है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static