बड़ी खबर; गुरुग्राम में बारिश से बाढ़ जैसे हालात देखते हुए ''Work from home'' की सलाह...आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 05:48 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई तथा अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कई एहतियाती कदम उठाये हैं। लगातार हो रही बरसात के बाद गुड़गांव में हुए बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

इसी को लेकर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुग्राम ज़िले में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश को देखते हुए, जलभराव और ट्रैफ़िक जाम की संभावना है। इसलिए, ज़िले के सभी कॉर्पोरेट ऑफ़िस और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों/संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को 25.08.2026 से 'Work from home' (घर से काम) करने के लिए कहें, ताकि ट्रैफ़िक जाम से बचा जा सके और सिविक एजेंसियां ​​सड़कों और नालियों की मरम्मत का काम आसानी से कर सकें।

PunjabKesari

बारिश और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के नियमों का पालन करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static