आम आदमी पार्टी का बड़ा संगठन विस्तार, मुख्य संगठन के साथ अन्य विंग के पदाधिकारियों की गई घोषणा

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए पूरे प्रदेश की राज्य विंग के अलावा लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्षों के साथ महिला और युवा विंग के प्रदेश सह सचिव के साथ 807 पदाधिकारियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले जिला स्तर और ब्लॉक स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी है। इनमें डॉक्टर, एजुकेशन, एक्स एम्प्लॉय, एक्स सर्विसमेन और किसान विंग के जिला अध्यक्षों समेत विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। आने वाले समय में प्रदेश के एक एक गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन होगा।

अंबाला से सुरेश त्रेहन, कैथल से सुखबीर चहल और करनाल से गुरमेक गोंदर प्रदेश सह सचिव बनाए गए हैं। वहीं लोकसभा उपाध्यक्षों में अंबाला से गुरदेव सिंह जाट, हरदयाल सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से दलजीत तालू, फरीदाबाद से रामबीर चौहान, करनाल से लखबीर सिंह लक्का, सिरसा से राजकुमार नागर को बनाया गया। जिला उपाध्यक्षों में अंबाला से विनोद धीमान, सुरेंद्र शर्मा, भिवानी से डॉ. सुरेंद्र पूनिया, कुलदीप सिंह दलाल, फरीदाबाद से गजेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र से राजबीर राणा, कैथल से राजू कांगरा, गुरुग्राम से रुस्तम चौहान, फतेहाबाद से गुरदीप सिंह बराड़ और फरीबादाद अर्बन से विशाल नागर को बनाया गया।

आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस से अंकुर भालोठ और अमन कुमार को प्रदेश सह सचिव, कैथल से मास्टर सतबीर गोयत एजुकेशन विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान विंग से हरजीत सिंह संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष, लीगल सेल में अंबाला से एडवोकेट सर्वजीत सिंह, एडवोकेट केतन शर्मा, गुरुग्राम से एडवोकेट निशांत आनंद को प्रदेश उपाध्यक्ष, फरीदाबाद से ओबीसी सेल में मामचंद पंवार और अंबाला से मक्खन सिंह लबाना को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। व्यापार मंडल में रोहतक से विमल मनोचा, महिला विंग में महेंद्रगढ़ से चंद्रकला, फतेहाबाद से सुशीला सर्राफ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 

                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static