बड़ी बात : अब हौवा नहीं रहा कोरोना, 3 दिन में ठीक होकर लौट रहे मरीज

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 09:01 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : कोरोना अब हौवा नहीं रहा। केवल एहतियात बरती जाए तो इससे बचा जा सकता है। मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। शुक्रवार को भी 14 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। खास बात यह है कि इनमें से 3 मरीज ऐसे हैं जो 3 दिन में जबकि 4 मरीज 4 दिन में ठीक हो गए। हालांकि, मरीजों को दूसरी रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद कुछ हिदायतों के साथ घर भेजा जाता है।  भक्त फूल सिंह महिला मैडीकल कॉलेज खानपुर कलां से शुक्रवार को उपचार उपरांत 15 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इनमें से 14 मरीज सोनीपत और 1 मरीज पानीपत से है।

शुक्रवार को जिन मरीजों को छुट्टी मिली उनमेें 2 कुंडली, 2 राई गांव, 1 सोनीपत, 1 जीवन नगर सोनीपत, 1 राम नगर सोनीपत, 1 शांति विहार सोनीपत, 3 विकास नगर सोनीपत, 1 एल्डिको सिटी से, 1 तारा नगर सोनीपत और 1 मरीज गांव उमेदगढ़ सोनीपत का है। वहीं एक मरीज दलबीर नगर पानीपत का है।  कोविड अस्पताल के आई.सी.यू. में 25 बैड हैं जिनमें से 20 कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं। अस्पताल के 44 वैंटीलेटर में से 40 कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। अस्पताल में मौजूदा समय में 94 कोविड-19 पॉजीटिव मरीज भर्ती हैं और इनमें से 91 मरीज 10 दिन के अंदर भर्ती हुए हैं। इनमें 24 मरीज ए सिम्टोमैटिक हैं और 5 ऑक्सीजन पर हैं। 

मुरथल यूनिवर्सिटी के 7 होस्टल अधिगृहित :
जिलाधीश श्यामलाल पूनिया ने कहा कि कोविड-19 तहत संक्रमित केस हेतु कोविड केयर सैंटर बनाने के लिए दीनबंधु छोटूराम साइंस एंड टैक्नोलॉजी विश्वविद्यालय मुरथल के 7 छात्रावास (4 लड़के-3 लड़कियों) बिल्डिंग को अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए हरदीप सिंह कार्यकारी अधिकारी नगर निगम सोनीपत को इस सैंटर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस भवन में आवश्यक सेवाओं को सुचारू करने के लिए सुखदीप सांगवान प्रोफैसर, मुख्य वार्डन डी.सी.आर.यू.एस.टी. मुरथल, सौरभ नैन, उपमंडल अभियंता नगर निगम सोनीपत, प्रेमचंद उपमंडल अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग मुरथल, प्रदीप राणा एस.डी.ओ. यू.एच.बी.वी.एन. मुरथल, डा. तरुण यादव उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनीपत और राजेश गुप्ता एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) मुरथल को टीम सदस्य नियुक्त किया गया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static