BJP-JJP गठबंधन के विरोध में बीरेंद्र सिंह, कहा- हम अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 09:06 AM (IST)

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता): पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह हरियाणा के वर्तमान बीजेपी- जेजेपी गठबंधन के खिलाफ हैं। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि  भाजपा अपने 10 वर्ष के शासनकाल में इतनी सक्षम हो चुकी है कि उसे किसी के सहारे व सहायता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में लोकसभा की सभी 10 सीटें बीजेपी ने जीती थी। एक सीट में रोहतक में मात्र 6000 का अंतर रहा था। पहले जो  जेजेपी 10 सीटें भाजपा के खिलाफ जीती थी, अब हालात बदल गए हैं। जेजेपी अब एक वोट नहीं ले सकती। वह बीजेपी को क्या वोट दिलाएगी।

भिवानी से विजेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने पर अजय चौटाला द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने समय का बताना चाहिए, जब वह 10 साल जेल में रहकर आए हैं। जबकि चौधरी वीरेंद्र सिंह के 50 वर्ष के राजनीतिक जीवन काल में कोई दाग नहीं है। 

वहीं देश में एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब भारतीय संविधान की रचना हुई थी उस समय राज्यों को महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए थे, ताकि वह राज्य विकसित हो सकें। क्या एक साथ चुनाव से उन अधिकारों पर असर पड़ेगा। यह भी एक सोच का विषय रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि इंडिया गठन में 26 पार्टिया हैं। 1977 में भी इस तरह का गठबंधन हुआ था जो डेढ़ साल चला था। फिर सरकार गिरा दी गई थी। उन्होंने कहा कि गठबंधन दिल से हो तो परिणाम कुछ और हो सकते हैं। अगर दिल में कुछ अलग हो तो उसके परिणाम कुछ और सामने आएंगे ।

वहीं किसानों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब से लेकर 1966 तक किसान 10 मन अनाज पैदा करता था, लेकिन अब 70 मन अनाज पैदा कर रहा है। इसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में उसे वह सम्मान नहीं मिला जो उसे मिलना चाहिए था। 

उन्होंने अपने भविष्य के कार्यक्रम को लेकर कहा कि वह कोई नया प्लेटफार्म नहीं, बल्कि नई सोच को लेकर कार्य शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अज्ञानता, गरीबी आदि मुद्दे होंगे। जिसके लिए सरकार को और अच्छे तरीके से कम करने के सुझाव दिए जा सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static