केयू के पूर्व छात्र की संस्था यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 07:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के पूर्व छात्र बिशू पराजुली की संस्था यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया है। आज कल बिशु संयुक्त राष्ट्र की विश्व खाद्य कार्यक्रम टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को मिली इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने मिस्टर बिशू और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग को बधाई दी है।

गौरतलब है कि पराजुली, 1979-81 बैच के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (प्रबंधन के पूर्व विभाग) के पूर्व छात्र रहे है तथा वे वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि और भारत  में निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। कुलपति डॉ. खन्ना ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के साथ नोबेल शांति पुरस्कार -2020 जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। 

 नार्वेजियन नोबेल समिति ने भूख से निपटने के प्रयास के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया था। पराजुली ने 1 सितंबर 2019 को भारत में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधि और भारत देश के निदेशक के रूप में पद ग्रहण किया था। उनके पास एशिया में 10 से अधिक देशों रोम सहित, मध्य पूर्व और अफ्रीका में विकास, मानवीय मामलों, कूटनीति, धन उगाहने और प्रबंधन में 35 वर्षों का अनुभव है। 

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्र व सभी संकाय सदस्यों ने भी अपने पूर्व छात्र को खाद्य सुरक्षा को शांति का साधन बनाने में, बहुपक्षीय सहयोग हासिल करने में, डब्ल्यूएफपी की भूमिका निभाने में योगदान के लिए बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static