भाजपा सरकार पहले रेल फैक्ट्री कोच को नहीं बचा सकी, अब दूरदर्शन को भी बंद करा दिया: दीपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 09:35 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा पर कसा तंज और कहा कि मौजूदा सरकार पहले रेल कोच फैक्ट्री और अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को नहीं बचा सकी। अब दूरदर्शन केंद्र को भी बंद किया। हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है, जहां एक भी दूरदर्शन केंद्र नहीं है। जबकि बाकी राज्यों में 5 से 6 दूरदर्शन के केंद्र हैं।

 

भाजपा सरकार 9 सालों में हरियाणा के लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाई: दीपेंद्र हुड्डा

 

बता दें कि हिसार दूरदर्शन केंद्र को बंद करने के खिलाफ  सेक्टर 16 में चल रहे धरने पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन दिया। भाजपा सरकार गत 9 वर्षों में हरियाणा के लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लाई। बल्कि हमारी सरकार के मंजूरशुदा प्रोजेक्ट भी नहीं बचा पाईव है। उन्होंने महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर ये एयरपोर्ट बनता तो हिसार भिवानी रोहतक के लाखों युवाओं को रोजगार मिलता। क्योंकि इस कार्य के लिए जो जमीन चिन्हित की गई थी वो इन तीनों जिलों के बीच में पाती है। हरियाणा में ऐसी कमजोर सरकार है। जो प्रदेश के हितों की रक्षा नहीं कर सकती। इसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिसार दूरदर्शन केंद्र हरियाणा की धरोहर है।  इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और संसद में सरकार को नोटिस देकर जवाब मांगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिसार की शान दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद करना अस्वीकार्य हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार हरियाणा और उसकी संस्कृति पर इतनी हमलावर क्यों हो गई है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेशन स्कीम उनकी सरकार आने पर लागू की जाएगी। एयरपोर्ट के नाम से जमीने खरीदी गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। दीपेंद्र ने कहा कि सरपंचों की मांगे सही है। हम उनके समर्थन में है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static