प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए बीती रात भाजपा हाईकमान ने सीएम खट्टर को समझाई ये बात

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 10:29 PM (IST)

चंडीगढ़: पिछले दो तीन सप्ताह से हरियाणा में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बुधवार को भाजपा के हाईकमान जेपी नड्डा सहित अन्य कई केन्द्रीय नेताओं के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात की असल वजह हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी ही है, जिसके लिए अंदरूनी चहल-पहल जारी है। हरियाणा की राजनीति में जाट कार्ड बड़ा उलटफेर कर सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष कोई जाट नेता ही चुना जा सकता है।

बीते दिन सीएम मनोहर और भाजपा हाईकमान में जो चर्चा हुई उसके बाद से अध्यक्ष का चयन करना भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। दरअसल, बीती रात हाईकमान ने जाट गैर जाट राजनीति को देखते हुए सीएम मनोहर को समझाया कि हरियाणा में चौटाला व हुड्डा से टक्कर लेने के लिए डमी प्रदेशाध्यक्ष नहीं चल पाएगा। विपक्ष को दबाने के लिए भाजपा हाईकमान मजबूत प्रदेश अध्यक्ष चाहता है।

गौरतलब है कि भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा लगातार लटक रही है। लंबे समय से चर्चाओं में भाजपा के द्वारा जातीय व क्षेत्रीय संतुलन के मध्यनजर मजबूत चेहरे कौन-कौन हो सकते हैं चर्चित चेहरों में केवल कयास ही लगाए जा रहें हैं। इसको लेकर मंथन लगातार चल रहा है। अगर वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला नहीं बनते तो उस रेस में जाट वर्ग में सबसे अहम नाम कैप्टन अभिमन्यु, ओ पी धनखड़, महिपाल ढांडा का है। 

गैर जाटों में चर्चा में नाम संदीप जोशी, राम विलास शर्मा, विपुल गोयल, नायब सिंह सैनी का भी हैं। हरियाणा में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंजाबी समुदाय से व उत्तरी हरियाणा से संबंधित है। करनाल उनकी कर्म भूमि है। भाजपा को आने वाले समय के लिए जाट बाहुल्य क्षेत्रों में पैठ बढ़ानी है व मजबूत करनी हैं। इसके साथ ही दलित, सैनी, ब्राह्मण, बनिया वोट बैंक पर भी निगाह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static