निकाय चुनावों में BJP-JJP की जीत, CM खट्टर ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2014 व 2019 से अब तक लगातार वर्तमान राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति जो विश्वास दर्शाया है, यह उस विश्चास की जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के चेयरमैन पद पर भाजपा-जजपा उम्मीदवारों की जीत दर्शाती है कि जनता सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष दो पहलू होते हैं। जनता सर्वोपरि होती है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन करती है। उन्होंने चुनावों में पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव सम्पन्न हुए हैं और शीघ्र ही पंचायती राज संस्थानों के चुनाव होने हैं और आशा है कि प्रदेश की जनता इसी प्रकार हमारी विचारधारा, नीति व कार्यक्रमों के अनुरूप ऐसे ही परिणाम देगी।

चुनाव परिणामों के बाद परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को मिठाई खिलाकर चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर की। मूलचंद शर्मा ने भाजपा-जजपा की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के अनुरूप निरंतर किए जा रहे जन कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता  है। राज्य सरकार निरंतर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास का पहिया इसी गति से घूमेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static