भाजपा ने शुरू किया सामाजिक आंदोलन : गोयल

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 10:30 AM (IST)

सिरसा(माहेश्वरी): अम्बाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा शुरू किया गया सामाजिक आंदोलन है। इस आंदोलन के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछली सरकार के समय जहां प्रदेश में ङ्क्षलगानुपात 850 से 870 था, भाजपा के इन करीब 4 वर्षों के सेवाकाल में ङ्क्षलगानुपात 930 तक पहुंच गया है। गोयल ने कहा-ये मीरा की अमर भक्ति है कभी मर नहीं सकती, ये झांसी की रानी हैं किसी से डर नहीं सकती, गीता-बबीता साक्षी-मानुषी ये सब बेटियां हैं, कौन कहता है बेटियां कुछ कर नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जितनी जोरदार कार्रवाई हरियाणा में हुई है, किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुई। 

गोयल वीरवार को सिरसा दौरे पर थे। इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर बात की गई। विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश की हरेक उस विधानसभा सीट की मंत्री व विधायक को जिम्मेदारी दी गई है,जहां पार्टी पिछली दफा जीत नहीं पाई थी। उन्होंने कहा कि सिरसा सीट की जिम्मेदारी उनके पास है। गोयल ने कहा कि सिरसा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। यहां सरकार ने बिना भेदभाव के विकास के अनेक काम करवाए हैं। 

जिन पार्षदों ने अनुशासनहीनता दिखाकर पार्टी लाइन से हटकर कार्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। असीम गोयल ने कि पहले जितने सी.एम. आए वे प्रदेश के नहीं बल्कि अपने अपने जिले के सी.एम. थे। हुड्डा ने प्रदेश का सारा पैसा रोहतक में लगा दिया। मनोहर लाल ही पहले ऐसे सी.एम. हैं जो किसी जिले के नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सी.एम. हैं

युवाओं को सक्षम बनाने की दिशा में गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। हरेक क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक असीम गोयल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व प्रदेश की जनता से 154 वायदे किए थे। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए जा चुके हैं। अन्य वायदे भी जल्द पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह भी उनके साथ थे।
 

 


 

Rakhi Yadav

Related News

BJP उम्मीदवार असीम गोयल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम नायब सैनी रहे मौजूद

भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता कल करेंगे नामांकन

भाजपा के 10 सालों में पंचकूला बेहाल, जनता अब 5 अक्टूबर को देगी भाजपा को जवाब: चंद्र मोहन

पानीपत में मजबूत हुई जेजेपी, दुष्यंत की मौजूदगी में कई भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की पार्टी

बड़ी खबर: रामबिलास शर्मा नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाजपा उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जनता तैयार: दुष्यंत चौटाला

कालांवाली में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने भी दिया इस्तीफा

बडकल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता ने कोषाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

Haryana election:  44 साल से भाजपा में रहे कृष्ण आप में शामिल, थानेसर से लड़ेंगे चुनाव

नरवाना में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी का फिर हुआ विरोध, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों हुई धक्का-मुक्की