पानीपत में मजबूत हुई जेजेपी, दुष्यंत की मौजूदगी में कई भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की पार्टी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 10:21 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच सियासी उलटफेर जारी है। इस बीच जननायक जनता पार्टी को पानीपत ग्रामीण हलके बड़ी मजबूती मिली है। भाजपा को झटका देकर कई नेताओं ने दुष्यंत की मौजूदगी में जेजेपी का दामन थाम लिया। 

PunjabKesari

जेजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा सरकार में दो बार चेयरमैन रहे रघुनाथ कश्यप, भाजपा ओबीसी जिला प्रधान गंगाराम स्वामी, विपिन पांचाल, जिला प्रधान पांचाल समाज और मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बापौली, ⁠राजेंद्र फोर, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सनौली, ⁠नारायण बैरागी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बापौली,अभितोष शर्मा, मंडल सचिव, सनौली शामिल हैं। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static