समन्वय कमेटी दोनों दलों की एकजुटता के लिए बेहद सफल प्रयोग रहेगा -दिग्विजय चौटाला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 09:41 PM (IST)

चंड़ीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भजपा-जेजेपी की बनाई जाने वाली समन्वय कमेटी बारे बताते हुए कहा कि इस कमेटी कि लंबे समय से चाहत थी।  इसका एक ही मकसद है कि दोनों एक साथ बैठे। संगठन और सरकार के तौर पर किस प्रकार से काम किया जाएगा।   इस चर्चा किया जाए कि किस कार्यकर्ता को कहां ड्यूटी लगाई जाए।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों द्वारा पेंडिंग पड़े काम और वायदे पूरे करने को लेकर बैठक समन्वय कमेटी सुनिश्चित करेगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला धरातल पर एक साथ काम कर पाए। चौटाला ने इस मौके पर लगातार इनेलो पार्टी द्वारा पेंशन संबंधित दी जा रही बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2012 में हुड्डा ने पेंशन पात्रता के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए की सीमा सुनिश्चित की गई थी। इनेलो के 32 विधायक होने के बावजूद विधानसभा में किसी एक ने भी आवाज नहीं उठाई। आज लगातार बड़े-बड़े बयान देने वाले अभय सिंह चौटाला बताएं कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनकी सांठगांठ थी।

 

उन्होंने बताया कि बल्कि दुष्यंत चौटाला इस दो लाख की सीमा को 5 लाख रुपए करवाने की कोशिश में है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की दिल्ली रैली हल्ला बोल नहीं बल्कि कांग्रेस में सब गोलमाल हो चुका है। सभी कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं और थोड़े समय बाद हुड्डा भी छोड़कर चले जाएंगे।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा दौरा बेहद कामयाब रहा। एक और जहां आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर नड्डा ने नेताओं के साथ गहन चिंतन और मंथन किया। यह बैठक दोनों पार्टियों के बीच बने विवादों के कारणों को जानने और उनके समाधान के लिए बेहद सफल मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण विषय पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बताया कि इस बैठक में बेहद सकारात्मक चर्चाए हुई है। पिछले 3 साल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश का दौरा नहीं कर पा रहे थे। कोरोना के कारण लगातार इसमें देरी देखी गई। इस बैठक में ना केवल लोकसभा, बल्कि पंचायती चुनाव मिलकर कैसे लड़े, इस पर भी चर्चा हुई है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static