तीन राज्यों की जीत पर भाजपा नेता ज़ाकिर हुसैन ने दी मुबारकबाद, बोले - देश में तीसरी बार बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार
punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 09:11 PM (IST)

नूंह (अनिल मोहानिया) : सोमवार को चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे जैसे-जैसे आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी बढती चली गई। पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नूंह निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा भाजपा नेता चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक व प्रचंड जीत पर मिठाईयां बांटकर, पटाखे जलाकर व गगनचुंबी भाजपा के नारे लगाकर खुशियाँ मनाई। पूरे दिन नूंह में उनके निवास पर जश्न का माहौल दिखा।
भाजपा के दिग्गज नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने तीन राज्यों मिली भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी बांटते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़) में ऐतिहासिक जीत कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने पर इन राज्यों के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि ये भाजपा शीर्ष नेतृत्व व प्रत्येक मेहनती कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से देश में तीसरी बार भाजपा की लोकप्रिय सरकार बनेगी तथा हरियाणा प्रदेश में भी यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री व नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले 9 वर्षों में विकसित देशों की सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व के विकसित देशों की सूची में अव्वल नंबर पर होगा। ज़ाकिर हुसैन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी अच्छी सोच व ईमानदारी की वजह से हरियाणा विकास बारे देश में अव्वल है। उन्होंने सबका साथ लेकर सबका विकास किया और हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देकर उस पर अमल किया।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)