भाजपा ने हरियाणा लोकसभा इलेक्शन इंचार्ज और सह प्रभारी के नाम किए घोषित, इन्हें मिली ये अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2024 - 02:45 PM (IST)
चंडीगढ़ः लोकसभा का चुनाव लगभग सिर पर आ चुका है। इस लोकतांत्रिक महापर्व से पहले हरियाणा में भाजपा ने एक अहम पदभार भाजपा प्रभारी बिप्लब देब को सौंपा है। चुनावी मोड में चल रही भाजपा ने अन्य राज्यों के अलावा हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन इंचार्ज के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरियाणा भाजपा प्रभारी को इलेक्शन इंचार्ज बनाया है।
इसके साथ ही भाजपा द्वारा सह प्रभारी की भी घोषणा की गई है। सह प्रभारी के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सांसद सुरेंद्र नागर के नाम की घोषणा की है। वहीं बता दें कि बिप्लब देब पहले से ही प्रभारी का पद संभाल रहे हैं और वह पद बने हुए हैं।
देखें लिस्ट-

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)