Free Bus Service: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 11:45 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी जारी रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त यातायात की सुविधा दी जाती है।
जारी निर्देश के अनुसार निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत खर्च की गई राशि की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक जमा करें। परिवहन योजना की राशि और ब्याज जमा न करने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)