हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर और सैनिटरी नैपकिन

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जनजागरण अभियान मुहिम चलाई गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और मास्क, सैनिटाइजर व जागरूकता पत्रक वितरित किए गए। 

सुमित्रा चौहान ने पंचकूला और अंबाला में सामान वितरित किया। प्रत्येक जिले में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लोगों को जागरूक किया। सुमित्रा चौहान ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की नीतियों को महिला मोर्चा द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है। जनहित की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन ने मिलकर कोरोना संगठन से लड़ने के लिए काम किया है। सेवा ही संगठन के तौर पर लोगों के लिए हर समय भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। जहां बीमार, वहां उपचार के तहत हजारों लोगों की मदद की गई। यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देश पर भाजपा हरियाणा उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के 22 जिलों में चलाया गया, जिसमें सभी प्रभारियों, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों ने अपने कार्यों को निभाया।

जनजागरण अभियान के तहत मंडल स्तर पर दो-दो टोलियां बनाई गई। हर टोली में पांच-पांच भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई थी, जिन्होंने हरियाणा के सभी 306 मंडलों में ग्राम स्तर पर मास्क, सैनिटाइजर व जन जागरण पत्रक आदि का वितरण किया। महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुहिम के तहत प्रदेश के 306 मंडलों व 6700 गांवों में अभियान चलाया।

सुमित्रा चौहान ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कार्य करके अनोखी मिसाल कायम की है। हिंदुस्तान का डंका पूरे विश्व भर में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाकर एक देश एक संविधान एक निशान को कायम किया है, ताकि सभी देशवासियों को एक समान सम्मान वे न्याय मिल सके। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं की भावनाओं को समझते हुए तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त कर दिया है, जिससे मुस्लिम महिलाएं वर्षों से इस पीड़ा को झेल रही थी। 

केंद्र सरकार ने सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर विवाद को भी समाप्त करके देशवासियों की भावनाओं को जागृत किया है और इसका निर्माण आरंभ भी कर दिया है। मोदी सरकार ने उद्योगपतियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, मजदूर आदि सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं।

हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा। आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीडि़त और वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है। प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में सैंकड़ों विकास योजनाएं जनता के लिए चल रही है। 

इन सभी योजनाओं को भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचा रहा है। हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी ने अभियान में दवाई, सैनिटेरी नैपकिन व अन्य जरूरत की सामग्री की व्यवस्था की है तथा सभी जिलों में निरंतर चल रही सेवा रसोई के माध्यम से बिना रुके जरूरतमंद लोगों को समय पर भोजन भी उपलब्ध कराने का कार्य किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static