कल हरियाणा अाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़:बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार के बेटे सुनील पवार की शोक सभा में शामिल होने के लिए पानीपत के मतलौड़ा गांव अाएंगे।  गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह करीब 3 बजे सुनील पवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। सुनील पवार का दाह संस्कार मतलौडा शमशान घाट में किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सी.पी.एस. श्याम सिंह राणा, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों लोगों ने सुनील पवार को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि प्रधान की। 

इसके अलावा अमित शाह रविवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ शिरकत करेंगे। प्रदेश स्तरीय इस प्रशिक्षण शिविर में154 भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष गुर सिखाए जा रहे हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जा कर अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने की कड़ी में यह प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। कार्यकर्ताओं की जो मंडली जिला स्तर, मंडल स्तर पर जा कर पार्टी के गुणगान बखान करेगी। उन ख़ास कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण शिविर में तैयार किया जा रहा है। पार्टी का विस्तार हो और सगठन मजबूत बने इस उदेश्य के साथ पार्टी का यह प्रशिक्षण शिविर प्रदेश स्तरीय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static