रोहतक में बोले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कहा- हरियाणा में कांग्रेस की लहर, प्रदेश से बीजेपी का होगा सफाया

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 04:45 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के किरण चौधरी पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे में सीएलपी लीडर और प्रदेश अध्यक्ष ही निर्णय लेते हैं, ऐसे में सबको समझ जानना चाहिए।

यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज हुए नामांकन पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है और लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जनता के हवाले कर दिया है अब जनता ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा का चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 की 10 सीट कांग्रेस की होगी और कांग्रेस का माहौल बनता जा रहा है।

भूपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है जबकि 2 लाख पद प्रदेश में खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही माहौल बनाएगी और प्रदेश में निवेश करवाया जाएगा तभी बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश में कोई भी निवेश नहीं आया है, जिससे प्रदेश आगे बढ़ने की बजाय गर्त में चला गया है।

कांग्रेस के बड़े नेता करेंगे प्रचार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हुई है। उसी कड़ी में कांग्रेस के भी बड़े नेता प्रदेश में प्रचार प्रसार करेंगे, जिनके लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को कागजों में उलझा दिया है। परिवार पहचान पत्र को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार परेशान पत्र बताया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static