किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही भाजपा करती है किसानों से नफरत: गुप्ता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 08:38 AM (IST)

जींद (ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के हरियाणा के सह-प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही भाजपा और उसकी सरकार हकीकत में किसानों से नफरत करती है।  इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि किसान आंदोलन को तोडऩे और बदनाम करने में सरकार ने तमाम औछे हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद किसान आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा। आज पी.एम. मोदी को दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल अपने लिए सबसे बड़ा राजनीतिक खतरा नजर आने लगे हैं। इसी कारण मोदी सरकार ने दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकार कम कर मनोनीत उप-राज्यपाल को ज्यादा अधिकार देने का कानून पास किया है। 

4 अप्रैल को जींद में दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जींद पहुंचे डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के सी.एम. मनोहर लाल, कृषि मंत्री जे.पी. दलाल, भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किसानों को कभी आतंकवादी तो कभी दलाल तो कभी घर से फालतू और शराबी बताकर किसानों का अपमान किया है। किसान आंदोलन में दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल किसानों के सबसे बड़े हमदर्द साबित हुए। पंजाब के सी.एम. कै. अमरेंद्र सिंह की भाजपा से मिलीभगत भी किसान आंदोलन में साफ हो गई है। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की बिजली और पानी से लेकर दूसरे हर मुद्दे पर मदद अरविंद केजरीवाल ने की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static