हिसार में भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम मनोहर के निशाने पर कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 09:14 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के कैमरी गांव मे हिसार लोकसभा की पहली विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने भाग लिया। रैली में हरियाणा के वित मत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व विधायक रणबीर गंगवा, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, महामत्री सुजीत कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व चेयरमैन कर्ण सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य मत्री आगामी लोकसभा के मद्देनजर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस चार पीढिय़ों से गरीबी हटाओ का नारा दे रही है। हर चुनाव में गरीबी हटाने का वादा किया जाता है, लेकिन आज तक धरालत पर काम नहीं किया। पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू फिर इंदिरा गांधीए राजीव गांधी मनमोहन सिंह और अब राहुल गांधी। हर चुनाव में कांग्रेस लोक-लुभावने वादे करके जनता को गुमराह करती है। पांच दशक तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कभी भी गरीबों की भलाई के बारे में नहीं सोचा। केवल गरीबों को वोट के रूप में प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता को फैसला करना है कि देश में चल रही सरकार को स्थायी रखना है या फिर देश में अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देना है। कांग्रेस की मंशा देश को जोडऩे की नहीं बल्कि तोडऩे की है। तभी तो कांग्रेस देश के टुकड़े करने वालों के समर्थन में देशद्रोह को समाप्त कर रही है। इन सब बातों को हरियाणा की जनता को मंथन करना होगा कि देशविरोधी ताकतों का समर्थन करना है या फिर देश को मजबूती व सुरक्षा देने वाले चौकीदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है।

उन्होंने कहा कि सेना को कमजोर करने के लिए कांग्रेस जम्मू कश्मीर से अफस्पा हटाने को लेकर मानवाधिकारों की दुहाई दे रही है। क्या सेना पर पत्थरबाजी करने वालों के ही मानवाधिकार हैं। सेना का कोई मानवधिकार नहीं है। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाई। उन्होंने पारदर्शिता के आधार पर नौकरी देने और किसानों को पेंशन देने की योजना के बारे में जनता को विस्तार से बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static