कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर वाहवाही ले रही भाजपा : तंवर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 11:34 AM (IST)

जुलाना (पांचाल): जो कार्य कांग्रेस कार्यकाल में हुए थे अब उनके आगे अपना शिलान्यास पत्थर रखकर भाजपा सरकार सूखी वाहवाही लेने का काम कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में विकास को देखते हुए देश में हरियाणा पहले पायदान पर था अब भाजपा शासनकाल में हरियाणा प्रदेश में 10वें पायदान पर है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने जुलाना में कांग्रेस युवा नेता रोहित दलाल के आवास पर कार्यकत्र्ताओं को कही। तंवर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में मजदूर, किसान, कर्मचारी और गरीब वर्ग पूरी तरह से दुखी है और भाजपा से छुटकारा पाना चाहता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। वहीं कांग्रेस के युवा नेता रोहित दलाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव विकास के झूठे ढोल पीटकर प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम किया है। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static