राहुल-प्रियंका पर बीजेपी का तंज- हाथरस गाड़ी चलाकर पहुंचे थे, देखते हैं बल्लभगढ़ कब पहुंचते हैं
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 07:21 PM (IST)
भिवानी (अशोक): आज सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान महिला अपराध पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि बल्लभगढ़ और पानीपत में हुई घटनाओं की निंदा करते हैं और उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के लिए वह खुद गाड़ी चला कर वहां तक पहुंचे थे, देखते हैं पलवल में वह कब तक पहुंचते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि पिछले साल का जो सरकार का कार्यकाल एवं संघर्ष भरा रहा है। अगला साल सरकार बड़े तेजी के साथ विकास कार्यों में अपनी योजनाओं का पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शहर के लिए सारी योजनाओं का ऐलान किया है। सड़कों के निर्माण के लिए काम में तेजी लाई जाएगी। शहर में वेयरहाउस का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के काम में सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्षों से लंबित मेडिकल कॉलेज की मांग इस साल तक उसके निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोहारू में महिला कॉलेज का निर्माण हो जाएगा। जो भी आम जनता की मांग होगी जिस भी क्षेत्र में सरकार उन पर काम करेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बल्लभगढ़ में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछला युवक, Video में देखें खौफनाक मंजर