किसानों की भलाई के लिए भाजपा ने किए काम, कांग्रेस करती है केवल बात : ओपी धनखड़

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 08:31 AM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गत वर्ष पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रभाव रहा, हम भी इससे अछूते नहीं रह सके। पूरा देश 2020 में महामारी की इस चुनौती से लड़ा और बहुत से लोगों ने अपने आपको महामारी के इस जाल में फंसने से बचाया। उन्होंने कहा कि अभी भी चुनौती खत्म नहीं हुई है, नए-नए रूपों में सामने आ रही है। नए साल में हम सब सजग रहते हुए सभी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष देश व प्रदेश के विकास के लिए इक्कीस रहे, सर्वश्रेष्ठ रहे और सभी समस्याओं के समाधान के साथ हम आगे बढ़े। 

निकाय चुनावों के परिणाम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सभी स्थानों पर मेहनत के साथ बहुत अच्छा चुनाव लड़ा, हमारे सभी उम्मीदवारों का बेहतर प्रदर्शन रहा। निर्दलीय प्रत्याशी जो चुनावों में जीत दर्ज करके आए है, वो भी भाजपा के साथ मिलकर काम करने के लिए अपनी सहमति जता रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक स्थान पर जीत दर्ज कर पाई है और सोनीपत कि जनता जानती है कि वह चुनाव कैसे जीते है। किसानों के मुद्दे से जुड़े प्रश्न पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही प्रो किसान रही है कांग्रेस केवल बात करती है, काम नहीं कांग्रेस ने अपने समय में किसानों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में किसानों के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया। 

उन्होंने कहा कि किसानों के हित से जुड़ी अनेकों योजनाएं केंद्र की भाजपा सरकार लेकर आई। फसल बीमा से लेकर फसलों पर 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने तक का काम हमारी सरकार ने किया। आज भी सरकार किसानों के पक्ष में जो भी सुधार हो सकते है उनके लिए सहमत है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव की बात को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा को सरकार के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर इतना उतावलापन क्यों दिखा रहे है, फरवरी में विधानसभा का बजट सत्र होने वाला है उस समय अपने बाजू आजमा ले और पता चल जाएगा कि सरकार पूरी तरह मजबूत है। 

अम्बाला के भाजपा पार्षदों ने धनखड़ से की शिष्टाचारक भेंट
अम्बाला निगम के नए चुने गए भाजपा के पार्षद प्रतिनिधियों ने प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भी सभी को जीत के लिए बधाई देते हुए नए साल पर संकल्प के साथ जनता के लिए किए वायदों को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने को कहा। इस अवसर पर विधायक असीम गोयल, मेयर प्रत्याशी रही डा. वंदना शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, अम्बाला जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा समेत दर्जनभर कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static