Blind Murder Case : यमुनानगर CIA-2 ने हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्याकांड की चौंकाने वाली वजह आई सामने

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 06:27 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में गुरुद्वारा संतपुरा के पास हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। CIA-2 की टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला को लेकर चली आ रही रंजिश में शिवकुमार की ईंट से सिर पर वार कर हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी बाइक पर हेलमेट पहनकर पहुंचा था। 5 अगस्त की इस वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

 यमुनानगर में हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी, लेकिन CIA-2 की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है। गुरुद्वारा संतपुरा के पास 5 अगस्त को शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष ने शिवकुमार के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या की।

शुरुआती जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे महिला को लेकर चली आ रही रंजिश बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसकी पहचान और गिरफ्तारी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर हेलमेट पहनकर पहुंचा था, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल और अन्य सुरागों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। 

CIA-2 की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को कलानौर बॉर्डर से मुख्य आरोपी आशीष को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यानी 5 अगस्त को वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी ज्यादा दिनों तक कानून की नजर से बच नहीं सका। CIA-2 की कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस के शिकंजे से बचना आसान नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static