Rewari: लापता महिला का शव 9 दिन बाद नहर से बरामद, मां के निधन से थी परेशान

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2024 - 08:21 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के मोहल्ला घीसा की ढाणी निवासी लापता महिला का शव शनिवार को जवाहर लाल नेहरू नहर से बरामद हुआ है। महिला की पहचान 40 वर्षीय पूनम पत्नी अनिल के रूप में हुई है। वह 9 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जेएलएन नहर में एक महिला का शव तैरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर का पानी रुकवाकर गोताखोर की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

PunjabKesari

मृतका के पति अनिल ने बताया कि मुलरूप से हुडिया जैतपुर का रहने वाला है। फिलहाल अपने परिवार के साथ रेवाड़ी की घीसा की ढाणी में रह रहा है। अनिल ने बताया कि 22 नवम्बर को उसकी पत्नी पूनम घर से लापता हो गई थी और सुराग नहीं लगने पर गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था। पिछले 9 दिन से वे पूनम की तलाश कर रह थे। आज उसका शव नहर से बरामद होने से परिवार में मातम छा गया है। 

बताया जा रहा है कि पूनम दो बच्चों की मां थी। पूनम की मां का 11 नवम्बर को निधन हो गया था। तभी से पूनम परेशान चल रही थी। पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static