Sonipat News: घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, 6 मामलों में नामजद था मृतक
punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 07:25 AM (IST)
सोनीपत : सोनीपत जिले के गांव बुटाना में युवक का शव घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है। युवक हत्या सहित छह मामलों में नामजद रहा है। वह घर में अकेला रहता था। उसकी मां अपनी बेटी के पास गोहाना में रह रही है। पड़ोस के लोगों ने घर से बदबू आने पर बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
6 मामलों में नामजद था प्रदीप
बता दें कि प्रदीप पर जनवरी, 2018 में शहर थाना गोहाना में हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी 2018 में शहर थाना गोहाना में अवैध शस्त्र अधिनियम, मई 2019 में बरोदा थाना में लूट व चोरी का मुकदमा दर्ज था। वहीं पानीपत के चांदनी बाग में जुलाई 2020 में अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी 2021 में थाना सदर गोहाना में लूट व जनवरी 2021 में सदर गोहाना में हत्या के मामले में नामजद रहा था। जिसमें वह जमानत पर था। वहीं युवक का शव घर के अंदर मिला है और शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
एयर एम्बुलैंस क्रैश मामला: सोनीपत में रह रहे अजय का छलका दर्द, हादसे में खो दिए भाई-भाभी व रिश्तेदार